Home Haryana चैत्र नवरात्रि को लेकर भक्तों में दिख रहा खासा उत्साह, भव्य तरीके...

चैत्र नवरात्रि को लेकर भक्तों में दिख रहा खासा उत्साह, भव्य तरीके से सजाए गए माता रानी के दरबार

243
0

अंबाला (अंकुर कपूर): पूरे देश में 22 मार्च को चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। जिसको लेकर हरियाणा में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। माता रानी के दरबार में पाठ शुरू करने की विधि की जा रही है। बता दें कि साल में दो बार माता रानी के नवरात्रे आते हैं। कई दिन पहले से ही माता के भक्त नवरात्रों की तैयारियों में लग जाते हैं। अंबाला कैंट के कालीबाड़ी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है और ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग इस मंदिर में मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामना माता रानी जरूर पूरी करती है।

मंदिर में कल से भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी और नवमी तक ऐसे ही लोग मंदिर में माता रानी के दर्शन करने आएंगे। उनका कहना है की दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर नवमी की पूजा की जाती है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि आज से ही लोगों ने नवरात्रों की तैयारियां शुरू कर दी है। जिन लोगों को बाहर से आना है वो लोग भी कल आएंगे।

कोरोना के बाद लोगों में भीड़ के प्रति एक भय उत्पन हुआ है जिसके चलते लोग भीड़ से बचने की कोशिश करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वैसे भी बदलते मौसम के साथ कोरोना का नया वायरस H3N2 आने से लोगों में डर का मौहाल है। चैत्र नवरात्रों का महत्व समझाते हुए कहा कि ये हमारा नया विक्रम संवत शुरू होता है और लोग यहां से नए साल की शुरुआत करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए भी इन नवरात्रों का अपना एक विशेष महत्व है लोग अपने देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। ये मंदिर 1870 में बना था जो हमारे दादा पड़दादा ने बनवाया था और इसमें मूर्ति स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि तब से ही यहां मूर्ति पूजन हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here