Home Haryana हरियाणा में बदला मौसम: झमाझम बारिश से लोगों के खिले चेहरे, किसानों...

हरियाणा में बदला मौसम: झमाझम बारिश से लोगों के खिले चेहरे, किसानों की बढ़ी चिंता

195
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बता दें कि नांगल चौधरी में सोमवार दोपहर कों तेज बारिश हुई। इस बारिश से जहां लोगों के चेहरों पर खुशी झलकी वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखी। दरअसल जिन किसानों की सरसों की फसल बची हुई थी उनको अपनी फसल की चिंता थी।

गौरतलब है कि रविवार को भी नांगल चौधरी और सीहमा मैं तेज बारिश के साथ औलावृष्टि हुई थी, जिससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा था। पाले और ओलावृष्टि से प्रभावित महेंद्रगढ़ की फसलों के मुआवजे को लेकर उपायुक्त कार्यालय नारनौल में किसानों द्वारा सांकेतिक धरना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here