Home Haryana कोविड ने नए वैरियंट JN-1 को लेकर कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,अधिकारियों...

कोविड ने नए वैरियंट JN-1 को लेकर कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

141
0
कुरूक्षेत्र(TSN): देश में बढ़ते कोविड़-19 के नए वैरियंट JN.1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र भी अलर्ट मोड पर आ गया हैं। कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉक्टर सुखबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए है।
कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कोविड़-19 के नए वैरियंट JN.1 के हरियाणा में कई हिस्सों में केस मिल चुके हैं,जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा कि लगातार कोविड़-19 JN.1 से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा की कोविड से बचाव को लेकर सभी को सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। कोविड़-19 के इस नए वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन, वार्ड व अन्य सभी सुविधाओं को भी पुख्ता कर लिया है ताकी किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here