चंडीगढ़ (एकता): ई-टेंडरिंग के विरोध में पूरे हरियाणा के सरपंच शुक्रवार को एक बार फिर पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा डबल बैरिकेडिंग कर प्रदर्शन कर रहे सरपंचों को पंचकूला हाउसिंग बोर्ड पर ही रोका गया।
बता दें कि हजारों की संख्या में सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आज विधानसभा के घेराव के लिए पंचकूला पहुंचे। ई-टेंडरिंग के मामले में पांच लाख तक सीमा बढ़ाए जाने का सरकार का फार्मूला पंच सरपंचों को रास नहीं आया। दस लाख तक सीमा बढ़ाए आने की मांग को लेकर हरियाणा के सभी जिलों के सरपंच शुक्रवार को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में इकट्ठे हुए।







