जींद (एकता): दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर जींद में एक चलती ट्रेन से 2 युवकों के गिरने से मौत हो गई। बता दें कि यह ट्रेन किलाजफरगढ़ और लाखनमाजरा स्टेशन के बीच चल रही थी। फिलहाल दोनों युवकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना मंगलवार देर रात को हुई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार जो युवक ट्रेन से गिरे उनकी उम्र करीब 20 से 22 साल की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों का सीढ़ियों के पास संतुलन बिगड़ गया और उनके साथ यह हादसा हो गया। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया गया है।







