अंबाला (एकता): हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 21 दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को फिर से शुरू हुआ। प्रश्नकाल के साथ बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। बता दें कि इस सत्र में हंगामा होने के आसार हो सकते हैं। भाजपा-जजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में कई मुद्दों को लेकर टकराव होगा। गौरतलब है कि 20 फरवरी को शुरू हुए बजट सत्र के पहले चरण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बजट पेश किया था। इसके बाद बजट सत्र को 16 मार्च तक स्थगित कर दिया गया था। बजट सत्र का दूसरा चरण 22 मार्च तक चलेगा।







