Home Haryana हरियाणा में चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, अब 6 लाख तक...

हरियाणा में चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, अब 6 लाख तक की आय वाले परिवार भी होंगे लाभार्थी

274
0

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के नेतृत्व में चिरायु आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब अधिक आय वर्ग के परिवार भी इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर 5 लाख रुपये तक का सालाना कैशलेस इलाज पा सकेंगे।

6 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी मिलेगा फायदा

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दी कि अब सालाना 3 लाख रुपये से अधिक और 6 लाख रुपये तक आय वाले परिवार भी योजना का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें 4000 रुपये सालाना अंशदान देना होगा। वहीं 6 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को योजना में शामिल होने के लिए 5000 रुपये प्रति वर्ष का अंशदान देना होगा। अंशदान करने के बाद ऐसे परिवार भी इस योजना के तहत पात्र माने जाएंगे।

पूरे परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज

इस योजना के तहत एक परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर मिलता है, जिसमें आयु या परिवार के सदस्यों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। लाभार्थी राज्य के सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में पूरी तरह कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

स्वस्थ हरियाणा’ के विजन की दिशा में बड़ा कदम

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सैनी के ‘स्वस्थ हरियाणा’ विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग गुणवत्तापूर्ण इलाज से जुड़ पाएंगे और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करेगा, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here