अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला पुलिस ने नशे के विरुद्ध एक खास अभियान चलाया हुआ हैं। जिसके चलते अंबाला सीआईए 1 को एक बड़ी कामयाबी मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला सीआईए 1 ने थाना पड़ाव क्षेत्र में जीटी रोड पर नाकेबंदी के दौरान 3 आरोपियों को 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी अंबाला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने दी।
इन तीनों के कब्जे से कमर्शियल 4 किलो अफीम बरामद की गई है। इनकी पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी संतोष कुमार, सीतामढ़ी निवासी राजेश कुमार और सोनू निवासी सीतामढ़ी के रूप में हुई है। वहीं इन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और उस दौरान कई खुलासे होने की उम्मीद है।







