Home Haryana करनाल में गरजे अमित शाह, 14 फरवरी को हरियाणा पुलिस को मिला...

करनाल में गरजे अमित शाह, 14 फरवरी को हरियाणा पुलिस को मिला राष्ट्रपति फ्लैग

225
0

करनाल (अंकुर कपूर): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 फरवरी को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति फ्लैग प्रदान किया। बता दें कि करनाल की मधुबन पुलिस एकेडमी में पहुंचकर अमित शाह ने कार्यक्रम में शिरकत की और परेड की सलामी ली। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मंत्री और विधायक मौजूद रहे। अमित शाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज मेरे लिए गौरव का दिन है।
हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान देने का मुझे मौका मिला है। हरियाणा की धाकड़ पुलिस हर मोर्चे पर मजबूत, नागरिकों की सुरक्षा से लेकर आंदोलनों तक में हरियाणा पुलिस का अहम योगदान है। अमित शाह ने हरियाणा पुलिस की ड्यूटी करते हुए शहीदों को नमन भी किया और कहा कि 29 साइबर थाने और सैकड़ों साइबर डेस्क स्थापित होना गौरवशाली विषय है। डायल 112 की सेवा का समय 8.22 मिनट करना देश में दूसरे स्थान पर वही अमित शाह ने हरियाणा पुलिस को धाकड़ पुलिस की संज्ञा दी। कोरोना काल में भी हरियाणा पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा की है काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वही पुलिस के सेवा के इस जज्बे को देखकर काफी अच्छा लगा।

पुलवामा हमले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज के दिन 2019 में पुलवामा हमले में सी आर पी एफ 40 जवान शहीद हो गए थे। जब तक भारत का इतिहास लिखा जाएगा इन 40 जवानों का नाम स्वर्णमई अक्षरों से भारत के सुरक्षा इतिहास में चिन्हित होगा। मैं पूरे देश की ओर से 40 जवानों को मन पूर्वक श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के लिए आज का दिन गौरव का दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 और 35A हटाना महत्वपूर्ण कदम है। ऑनलाइन सेवा से लेकर अत्याधुनिक हथियार तक हर तरह से मुस्तैद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here