Home Haryana धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का पीएम करेंगे ...

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का पीएम करेंगे लोकार्पण -सुभाष सुधा

166
0
कुरुक्षेत्र:चन्द्रिका ( TSN)-  धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी से आनलाइन सौगात देते हुए गीता की प्राकट्य स्थली ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का लोकार्पण करेंगे.  विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा पर्यटन विभाग, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का  मिलाजुला प्रयास है.
विधायक सुभाष सुधा के अनुसार इस तरह का संग्रहालय शायद भारतवर्ष में भी नहीं बना है। सुधा ने बताया कि इस में बहुत ही उच्च श्रेणी की तकनीक का गीता और महाभारत को समझाने के लिए प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट वास्तव में कुरुक्षेत्र के पर्यटन को बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा, यही यह प्रोजेक्ट गीता की जन्मस्थली को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिलाने में भी अहम योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here