सोहना (अंकुर कपूर): हरियाणा के सोहना जिले में दरिंदगी की हद पार करने का मामला सामने आया है। जहां छात्रा के साथ 3 छात्रों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सदर पुलिस थाने के अधीन आने वाले एक गांव के छात्रों ने जंगल में 8वीं की कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग से गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो बनाया उसको वायरल करने की धमकी देकर बार-बार अपने पास बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। सोहना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही अब तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि दिसंबर महीने में गांव में हो रहे फुटबॉल प्रतियोगिता के मैदान में वह मौजूद थी। उसी दौरान जब वह टॉयलेट गई तो तीन युवक उसे अगवा कर जंगल में ले गए। आरोपियों ने बारी-बारी लड़की के साथ गैंगरेप किया। तीनों ने वीडियो बनाया और उसको वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं, किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।







