Home Haryana कांग्रेस कमेटी के 21 सदस्यीय दल सीएम आवास पहुंचा…कानून व्यवस्था दुरुस्त...

कांग्रेस कमेटी के 21 सदस्यीय दल सीएम आवास पहुंचा…कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

107
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस कमेटी के 21 सदस्यीय दल ने शनिवार को सीएम आवास पर प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया । उन्होंने  मुख्यमंत्री से मांग की है कि करनाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाए। हरियाणा पुलिस में नई भर्ती की जाएं और करनाल में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। कांग्रेस का यह दल जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में सीएम आवास पर पहुंचा था।
 त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे करनाल जिले में कानून व्यवस्था पंगु होती जा रही है। सीएम सिटी क्राइम सिटी बनती जा रही है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। करनाल में चोरी, लूट+पाट, ड+कैती, महिलाओं के साथ दु+ष्कर्म, ह+त्या व चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वजह से करनालवासी हर समय दह+शत के माहौल में हैं। उन्होंने कहा कि  पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने की वजह से भी अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। सीएम को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर पहले भी कई बार पत्र सौंपे जा चुके हैं। करनाल उपायुक्त और करनाल पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपकर करनाल को अपराधियों से मुक्त करवाने की मांग की गई है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री संज्ञान लें और अप+राधियों के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्दश दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here