Home Haryana हैरतअंगेज! इस अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 4 मिनट 12 Second में...

हैरतअंगेज! इस अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 4 मिनट 12 Second में हार्ट अटैक के मरीज को दी नई जिंदगी

199
0

फरीदाबाद (एकता): हरियाणा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के मरीज को नया जीवनदान दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सिविल अस्पताल बादशाह खान में आने वाले हार्ट के मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में पीपीपी मोड पर चल रहे हार्ट सेंटर के डॉक्टरों ने सिर्फ 4 मिनट 12 Second में हार्ट अटैक के मरीज की जिंदगी बचा ली। नया जीवन पाने के बाद मरीज और उसके परिजन हरियाणा सरकार भारत सरकार की इस योजना को जीवन दायनी बता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में डबुआ कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय मरीज कुलदीप को अस्पताल लाने वाली उसकी पत्नी सुमन ने बताया कि उसके पति ने वीरवार सुबह 6 बजे घर पर ही सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद वह पति को लेकर सुबह 10:35 पर बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर लेकर पहुंची। जहां मरीज के अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने मरीज की ईसीजी की और उसके दिल को खून पहुंचाने वाली बांयी नस में सौ फीसदी ब्लॉकेज पाया ईसीजी के बाद मरीज बेहोश होकर वहीं फर्श पर गिर गया।

बिना देर किए उन्होंने और उनकी टीम ने उन्हें कैथ लैब में ले जाकर पहले दो शॉक दिए और मरीज कुलदीप की एंजियोप्लास्टी शुरू कर दी। यहां के चिकित्सकों में इंसानियत है और उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के पहले मरीज की जान बचाई फिर जाकर दस्तावेज लिए गए। मेडिकल स्टॉफ के इस रवैये से परिवार के सभी लोग खुश हैं और सरकारी अस्पताल की सुविधाओं की सराहना करते रहे।

यहां इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों का मानना है कि सरकारी अस्पताल में चल रहे हार्ट सेंटर में रिकॉर्ड टाइमिंग में एंजियोप्लास्टी की जा रही है, जो अन्य अस्पतालों के लिए मिसाल है। वहीं इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देकर मरीज की जान बचाने वाले डॉक्टर ने कहा कि यदि समय रहते एक्टर और प्रोडूयूसर सतीश कौशिक को इलाज मिल जाता तो शायद उनके मरीज की तरह उनकी भी जान भी बच सकती थी और वो इस दुनियां में होते।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here