अंबाला (एकता): सुर्खियों में रहने वाली अंबाला की सेंट्रल जेल में अब IPL की तर्ज पर क्रिकेट मैच होंगे। बता दें कि जेल में बेद कैदियों को अब अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस लीग के लिए गेंदबाजों के ट्राॅयल भी शुरू हो गए हैं। जिसमें पता चलेगा कि कैन इस क्रिकेट मैच के लिए गेंदबाजी दिखाएगा।

खास बात यह है कि जब कैदियों ने गेंदबाजी ट्राॅयल दिया तो उनके ट्रॉयल देखकर सब लोग हैरान रह गए। जो जेल में बंद मर्डर के मामलों में बंद थे वो कैदी गेंदबाजी में इतने लाजवाब थे कि सब हैरान रह गए। टीम चयन के बाद जिले में जेपीएल के मुकाबले शुरू कराए जाएंगे। इतना ही नहीं हर रविवार जेपीएल के मुकाबले होंगे। इसमें खिलाड़ियों की ड्रेस से लेकर उनकी फिटनेस तक का ख्याल रखा जाएगा।
क्रिकेट मैच को कराने के लिए पिच भी की गई है तैयार
बता दें कि क्रिकेट के लिए अत्याधुनिक तकनीक से पिच भी तैयार की गई है। जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों की पिच जैसी ही बनाई गई है। हाल ही में हाईकोर्ट के जज ने भी यहां पर दौरा किया। जेलों के अंगर बंद कैदियों में भी क्रिकेट की प्रतिभाएं छिपी हैं।







