जींद (एकता): जींद के गांव भाना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि एक महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार भाना ब्राह्मण निवासी मनीष नामक युवक एक महीने पहले ही गांव के किसी युवक के जरिए पंजाब से 2 लाख में दुल्हन को घर लेकर आया था। मृतक युवक के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उसके बड़े बेटे दिनेश की 3 साल पहले मौत हो गई थी जबकि छोटा बेटा मनीष वेल्डिंग का काम करता है।
एक महीना पहले गांव के ही युवक के जरिए उसकी पंजाब की लड़की से शादी करवाई गई थी। उस युवक ने बदले में मनीष से 2 लाख रुपए लिए थे। शादी के बाद रिम्पी करीब 3 दिन उनके घर पर रही थी, उसके बाद अपने मायके पंजाब चली गई। फिर घर पर आई और एक दिन रह कर वापिस चली गई। उसके बाद से ही वह परेशान रहने लगा।
जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया। कुछ दिन के बाद जब मृतक युवक ने गांव के युवकों से यह बात बोली तो उन्होंने उसे धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर दोबारा शादी की बात की तो वह केस दर्ज करवा देंगे। मृतक के पिता की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस कार्रवाई की गई है।







