Home Crime चंद पैसे के लालच में सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर...

चंद पैसे के लालच में सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर अंबाला CM फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई

204
0

अंबाला (अंकुर कपूर): चंद पैसों के लालच में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर अंबाला सीएम फ्लाइंग ने बड़ी कार्रवाई की। जहां शिकायत के आधार पर अंबाला के अग्रसेन चौंक पर कैथल से अंबाला आ रहे नकली देसी घी के ट्रक को अंबाला सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा। जिसमें बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों के लेबल डिब्बों पर लगाकर नकली घी बेचा जा रहा था।

ज्यादा जानकारी देते हुए एसएचओ राम कुमार ने बताया कि नोवा कंपनी की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी कि उनकी कंपनी का लेबल इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर अंबाला के अग्रसेन चौंक से कैथल से अंबाला आ रहे एक ट्रक को पकड़ा जिसमें से 35 बड़े बॉक्स प्राप्त हुए जिसमें लगभग 630 नकली देसी घी के डिब्बे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here