Home Haryana हरियाणा में कम से कम 20 विधानसभा सीटों पर उतारे जाए...

हरियाणा में कम से कम 20 विधानसभा सीटों पर उतारे जाए सिख उम्मीदवार -सिख एकता मंच

134
0
यमुनानगर, 28 अगस्त—हरियाणा में चुनाव की तारीख सामने आते ही यहां आम राजनीतिक पार्टियों एक्टिव हो चुकी है तो वही इस बार सिख समुदाय के लोग भी राजनीतिक में अपना अहम योगदान मान रहे हैं.ऐसे में यमुनानगर में हुई एक मीटिंग के बाद सिख समुदाय ने यह साफ किया है कि हरियाणा में सिखों को कम से कम 20 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारा जाए हालांकि वह इस मामले में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  कोसों दूर है.
1 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव होने हैं और बहुत जल्द हर पार्टी अपने-अपने उम्मीदवार को मैदान में उतराने वाली है,लेकिन ठीक उससे पहले अब हरियाणा के सिख भी मैदान में उतरने की बात कह रहे हैं. यमुनानगर में सिख एकता मंच ने  यह साफ कर दिया है कि कुछ दिन पहले उनकी मॉडल टाउन गुरुद्वारा में एक अहम बैठक हुई थी,जिसमें हरियाणा के सिक्कों को भी राजनीति में अहम भूमिका निभाने पर विचार विमर्श किया था और ऐसे में अब सिख एकता मंच चाहता है कि हरियाणा की राजनीति में सिखों को अहम भूमिका निभानी चाहिए और उसको लेकर 8 सितंबर को एक अहम बैठक करनाल में भी की जानी है.एसएमएस सिख एकता मंच ने कहा है कि हरियाणा में सिख बहुमूल्य इलाकों में  सिख उम्मीदवार मैदान में उतारे जाए.जबकि इस मामले में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भी आवाज उठी थी लेकिन वह कमेटी के ही उम्मीदवार को टिकट देने की बात कही थी लेकिन यहां पर सिख एकता मंच द्वारा साफ कर दिया गया है कि किसी भी को टिकट न देकर आम सिख को टिकट दी जाए ताकि सभी सिख उसके साथ तन मन धन से जुड़कर उसका साथ दें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here