अंबाला (एकता): हरियाणा में धूप और गर्मी ने लोगों का टेंपरेचर बढ़ा दिया है। प्रदेश में आगामी दिनों मौसम करवट बदलने वाला है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 45 का आंकड़ा पार कर गया। जींद के पांडु पिंडारा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 22 मई को भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन 23 मई से 31 मई तक नौतपा में पड़ने वाली भीषण गर्मी से लोगों को इस बार राहत मिलेगी। आगामी 24 घंटों के बाद एक बार फिर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। वहीं प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक रहेगा। आमतौर पर नौतपा के दौरान गर्मी का अलग ही रूप देखने को मिलता है।







