Home Haryana कैबिनेट मंत्री अनिल विज का तीखा हमला: “भारत हर चुनौती का देने...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज का तीखा हमला: “भारत हर चुनौती का देने को तैयार, पाकिस्तान की हर चाल बेअसर”

147
0

अंबाला | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे उकसावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा और किसी भी हमले का करारा जवाब देने की पूरी ताकत रखता है। विज ने पाकिस्तान की तुलना एक कमज़ोर पहलवान से करते हुए कहा, “जो अखाड़े में उछल-कूद तो करता है, लेकिन जब असली भिड़ंत होती है, तो तगड़ा पहलवान उसे चित कर देता है।”

मंत्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन और अन्य कमज़ोर प्रयास महज़ दिखावा हैं। उन्होंने कहा, “कई ड्रोन में तो विस्फोटक तक नहीं था। ये सिर्फ डर फैलाना चाहते हैं, लेकिन भारत की सेना हर साजिश को हवा में ही नाकाम कर देती है। हम अगर जवाबी हमला करें, तो पाकिस्तान को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी।”

मेक इन इंडिया’ को बताया आत्मनिर्भर भारत की रीढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सराहना करते हुए अनिल विज ने कहा कि देश में निर्मित हथियार अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “पहले हमें लगता था कि सिर्फ विदेशी हथियार ही कारगर होते हैं, लेकिन आज भारत न केवल आधुनिक हथियार बना रहा है बल्कि दूसरे देश हमसे इन्हें खरीदने भी आ रहे हैं।”

सिंधु नदी पर दिया ऐतिहासिक संदर्भ

सिंधु नदी से जुड़े एक सवाल पर विज ने कहा, “यह नदी हमारी सभ्यता की धरोहर है। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसी संस्कृतियाँ इसी नदी के किनारे पनपी थीं। यह सिर्फ नदी नहीं, हमारी आस्था का केंद्र है।”

न्यूज चैनलों से की गई अपील पर जताया आभार

हाल ही में विज ने टीवी चैनलों से ‘सायरन’ की आवाज़ बजाने पर रोक लगाने की अपील की थी, जिस पर उन्होंने अब संतोष जताया। उन्होंने कहा, “मेरे छोटे से अनुरोध पर न्यूज चैनलों ने तत्काल प्रभाव से सायरन बंद कर दिए। मैं इसके लिए मीडिया का धन्यवाद करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here