Home Accident दर्दनाक सड़क हादसा: बैंक कर्मचारी महिला की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने...

दर्दनाक सड़क हादसा: बैंक कर्मचारी महिला की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

188
0

झज्जर (एकता): हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे भयानक रूप ले रहे हैं। हर दिन हादसों के मामले सामने आते रहते हैं। अब एक ताजा मामला झज्जर में सामने आया। जहां सिलानी बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से केनरा बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी की मौत हो गई। जिसकी पहचान अमृता नाम से हुई। वहीं महिला की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों की घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here