अंबाला, 20 नवंबर –किसानों द्वारा बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली कूच करने का एलान किया गया है, जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी इनके साथ बातचीत कर रही है क्या उनकी लेटेस्ट बातचीत हुई है उसकी जानकारी मुझे नहीं है. जानकारी आने पर ही कुछ कह सकेंगे ! विधान सभा के सेशन के बारे में जब कैबिनेट मंत्री अनिल विज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बहुत ही शांतिपूर्व रहा ! उन्होंने कहा कि ये इस विधान सभा का पहला सत्र था ! वहीं उन्होंने स्पीकर के नए होने के बावजूद हाउस को बहुत ही अच्छे से चलाने की बात कही !
वहीं अंबाला कैंट के इंडस्ट्रीयल एरिया में पानी निकासी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसके चलते हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने हाइवे के साथ पाइप लाइन दबाकर पानी की निकासी के लिए घोषणा की थी और अब वो काम शुरू हो गया है और जल्द ही डांगरी नदी के साथ लगती कॉलोनियों के लोगों की पानी निकासी की समस्या हल हो जाएगी ! कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि काम तो शुरू होते ही है न लेकिन लोगों को भरोसा नहीं होता और मैं वो ही काम कहता हूं जो होने होते है !आगे धुंध का मौसम आ रहा है इसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा ये आदेश है कि सभी गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं और बिना रिफ्लेक्टर की सड़कों पर किसी भी गाड़ियों को चलने न दिया जाए क्योंकि वो ही गाड़ियां दु.र्घटना का शिकार होती है







