Home Haryana धुंध ने रोकी ट्रेनों के पहियों की रफ्तार, इस महीने तक बंद...

धुंध ने रोकी ट्रेनों के पहियों की रफ्तार, इस महीने तक बंद रहेगी 20 से ज्यादा रेलगाड़ियां

154
0

अंबाला (अंकुर कपूर): पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों मे ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है और तापमान में भी गिरावट आई है। साथ ही लगातार धुंध इतनी बढ़ गई है कि जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ रहा है जिस कारण रेल प्रशासन को दिसम्बर माह से मार्च तक लगभग 20 से ज्यादा ट्रेंस को रद्द करना पड़ा।

सीनियर DCM हरी मोहन शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण दिसंबर से ही लगभग 20 गाड़ियों को रद्द किया गया है। उन्होंने इस बात से राहत महसूस की कि इस बार पिछले साल से कम गाड़ियों को रद्द किया गया है, जहां पिछले साल 28 गाड़ियों को रद्द किया गया था, लेकिन इस बार सिर्फ 20 गाड़ियां ही रद्द है। उन्होंने कहा कि अब सभी रेलगाड़ियों के इंजन मे FSD फॉग सेफ्टी डिवाइस की सुविधा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here