झज्जर (एकता): झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां ट्राले ने दो कारों सहित बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार याकूबपुर और फरुखनगर के बीच एक गलत साइड से आ रहे ट्राले ने दो कारों व एक बस को टक्कर मार दी।

बता दें कि हादसे के बाद आई 20 कार डायवर्जन से टकरा गई। जिससे यह हादसा हो गया। झज्जर की तरफ आ रहे कर्मचारियों ने अपनी कार रोकी और घायल युवकों को बाहर निकाला। हादसे में याकूबपुर निवासी अमन पुत्र बलबीर उम्र 37 साल व भूप सिंह निवासी भागवी उम्र करीब 60 साल की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है।








