Home Crime सनसनीखेज वारदात: ससुराल में ही दामाद ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि...

सनसनीखेज वारदात: ससुराल में ही दामाद ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि उड़ जाएंगे आपके होश

198
0

फरीदाबाद (एकता): हरियाणा भी क्राइम का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन मर्डर, क्राइम, सुसाइड, दहेज, आत्महत्या जैसी वारदातें देखने को मिल रही हैं। जिससे लोगों में खौफ नजर आ रहा है। लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज करते हैं। ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद जिले में देखने को मिली। जहां एक दामाद ने अपने ससुराल के गेट पर खुद को खत्म करने की कोशिश की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद के चार नम्बर इलाके में पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने गए पति ने ससुराल के गेट पर ही अपनी गर्दन को तेजधार ब्लेड से काट लिया। ऐसा उसने इसलिए किया कि उसकी सास ने उसकी पत्नी और बच्चों को साथ ले जाने से मना किया था। जिससे खफा होकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। उसने यह घटना की वारदात अपनी सास के सामने ही की। वहीं उसे गम्भीर हालात में सिविल अस्पताल से दिल्ली इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी गुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here