हरियाणा | हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। कई उम्मीदवारों द्वारा एक ही लेवल के लिए बार-बार ऑनलाइन आवेदन किए जाने के मामले में बोर्ड ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। यदि समय रहते स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो संबंधित अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने जानकारी दी है कि ऐसे उम्मीदवारों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे 2 जुलाई 2025 तक अपना स्पष्टीकरण ईमेल के माध्यम से भेज दें।
स्पष्टीकरण भेजने के लिए अभ्यर्थियों को assplexam@bseh.org.in पर ईमेल करना होगा। यदि तय समय सीमा तक जवाब नहीं आया, तो आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे और ऐसे उम्मीदवार HTET 2024 परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
क्या करें अभ्यर्थी?
- बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी नाम शामिल होने की जांच करें।
- यदि गलती से एक से अधिक आवेदन किए हैं, तो कारण स्पष्ट करते हुए 2 जुलाई तक ईमेल भेजें।
- आखिरी तारीख का इंतजार न करें, जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें।
यह कदम परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और तकनीकी गड़बड़ियों से बचने के लिए उठाया गया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि उनकी उम्मीदवारी सुरक्षित रह सके।







