Home Haryana अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा में महिला डॉक्टरों ने निकाली साइकिल रैली

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा में महिला डॉक्टरों ने निकाली साइकिल रैली

165
0

सिरसा (अंकुर कपूर): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरसा महिला डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिरसा उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विशेष तौर पर शिरकत की। साथ ही साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भी खुद साइकिल चला इसमें हिस्सा लिया। साइकिल रैली सांगवान चौक से शुरू होकर शहरों के विभिन्न बाजारों से होते हुए सिरसा क्लब में जाकर समापन हुई।

डॉक्टर शैलजा ने बताया कि आज की रैली निकालने का मकसद महिलाओं के प्रति अभी भी समाज में कुछ घटनाएं चल रही है उसके लिए जागरूकता लाना है। यह रैली सागवान चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए सिरसा क्लब में समाप्त हुई. उन्होंने बताया कि 2023 शुरू हो गया है आज भी हमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की जरूरत पड़ रही है। महिलाओं को सिर्फ बराबरी का अधिकार मिलने की बात की जाती है। जितना हम अपने बेटों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं उसी तरह अपनी बेटियों को भी मौका दिया जाए।

जब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं तो उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उनके विचारों और उनकी सोच को उतनी ही महत्व देना चाहिए जितनी पुरुषों को देते हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला सीमेंट की तरह कार्य करती है जो अपने परिवार समाज और देश को जोड़कर रखती है। किसी भी देश की तरक्की तब तक नहीं हो सकती जब तक वहां की महिलाएं उन्नति की ओर न जाएं। इसी जागरूकता को लेकर आज रैली निकाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here