Home Crime छेड़छाड़ की FIR दर्ज होने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप...

छेड़छाड़ की FIR दर्ज होने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा

203
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने रविवार को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार संदीप के खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कोच के उत्पीड़न का आरोप लगा था। महिला कोच के उत्पीड़न का केस दर्ज होने का खुलासा रविवार को हुआ।

बता दें कि संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सुबह मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। संदीप बोले कि उनके खिलाफ आरोप एक साजिश हैं।एक महिला कोच द्वारा सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद संदीप ने कहा कि वह खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं।

महिला कोच ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here