Home Haryana Delhi Metro में नौकरी करने का सुनहरा मौका, सैलरी जान रह जाएंगे...

Delhi Metro में नौकरी करने का सुनहरा मौका, सैलरी जान रह जाएंगे हैरान

140
0

हरियाणा (एकता): आजकल देश का हर युवा विदेश जाना चाहता है। विदेश जाकर वह नौकरी कर पैसे कमाने की चाहत रखता है। अगर आपको भारत में ही अच्छी नौकरी मिल जाए तो आपको सुनकर कैसा लेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर दिया है। अब आपको नौकरी के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल Delhi Metro में जनरल मैनेजर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्ट पर कई भर्तियां निकली हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इन पोस्टों पर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहता है वह अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर कर Executive Director (HR) Delhi Metro Rail Corporation Ltd, Metro Bhawan, Fire Brigade Lane, Barakhamba Road, New Delhi पर भेज सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहता है उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। यह भर्तियां सिर्फ 18 अप्रैल तक ही हैं। देर मत कीजिए और जल्द ही नौकरी के लिए अप्लाई करें। युवाओं को 17 अप्रैल तक फॉर्म जमा करवाना होगा।

उम्मीदवार की उम्र 50 से लेकर 60 के बीच होनी चाहिए। वह ही जनरल मैनेजर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पदों पर भर्ती के लिए फार्म भर सकता है। खास बात यह है कि इन पोस्टों पर निकली भर्ती की सैलरी बहुत अच्छी है। मैनेजर की पोस्ट पर भर्ती के लिए चुने जाने वालों की सैलरी 1,20,000 रुपए से लेकर 2,80,000 रुपए होगी। वहीं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पदों पर उम्मीदवारों को 3,00,000 रुपए सैलरी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here