Home Haryana हरियाणा के 16 बॉक्सर विश्व बॉक्सिंग कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व,...

हरियाणा के 16 बॉक्सर विश्व बॉक्सिंग कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, महिला टीम में 9 हरियाणवी मुक्केबाज़

277
0

चंडीगढ़ | 30 जून से 7 जुलाई तक कजाकिस्तान में होने जा रही विश्व बॉक्सिंग कप के लिए भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन ने राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि घोषित टीम में हरियाणा के कुल 16 बॉक्सर शामिल हैं, जो राज्य की मजबूत खेल परंपरा को दर्शाता है।

महिला वर्ग की बात करें तो भारत की 10 सदस्यीय महिला टीम में से 9 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा, मुस्कान और अनामिका, भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया, नुपुर श्योराण, पूजा बोहरा और साक्षी ढांडा तथा चरखी दादरी की नीरज फौगाट और संजू शामिल हैं।

वहीं पुरुष टीम में भी हरियाणा के मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला है। भिवानी के सचिन, चरखी दादरी के लक्ष्य चाहर, हिसार के नरेंद्र बेरवाल, और मनीष राठौर, जुगनू, विशाल व एक और सचिन को टीम में शामिल किया गया है।

महिला और पुरुष वर्ग, दोनों ही श्रेणियों में भारत की टीमें कुल 10-10 भारवर्गों में मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। टीम में हरियाणवी खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश बॉक्सिंग के क्षेत्र में देश का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here