Home Faridabad सुगम और सरल कावड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस...

सुगम और सरल कावड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने बनाए तीन रूट

188
0
हरियाणा, चंद्रिका : फरीदाबाद में कावड़ियों की यात्रा सुगम और सरल हो इसके लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा तीन रूट बनाए गए हैं। कालिंदी कुंज से नहर के साथ से पलवल की तरफ जाने वाला रास्ता, दूसरा बदरपुर बॉर्डर से पलवल नेशनल हाईवे, तीसरा बदरपुर बॉर्डर से बडखल चौक होते हुए सोहना की तरफ का रूट कांवड़ियों के लिए बनाया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया  कि इन सभी रास्तों का साफ सफाई और पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया इन रास्तों पर लगने वाले शिविर के पास एंबुलेंस की भी व्यवस्था करवाई जाएगी। कांवड़ियों को यात्रा करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए हर शिविर के पास 24 घंटे पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सभी रूटों पर जगह-जगह होमगार्ड भी तैनात रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here