Home Haryana जब तक नहीं पहुंचता गरीब के घर राशन, जारी रहेगा AAP पार्टी...

जब तक नहीं पहुंचता गरीब के घर राशन, जारी रहेगा AAP पार्टी का अनशन

198
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में आम आदमी पार्टी अनशन पर है। लगातार एक डेढ़ महीने की कोशिश के बावजूद भी नगर निगम यमुनानगर परिवार पहचान पत्र में गलत दर्ज आमदनी की वजह गरीबों के बंद हुए राशन हैं। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथी पूर्व जिला संगठन मंत्री दिलीप दड़वा व पूर्व जिला प्रवक्ता कुलविंदर राणा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए राणा ने बताया कि परिवार पहचान पत्रों में गलत आमदनी दर्ज होने के चलते हरियाणा की भाजपा व जजपा वाली गठबंधन वाली सरकार ने पूरे हरियाणा के 9 लाख 62 हजार 742 बी.पी. एल. राशन काटे है जो कि गरीबों, मजदूरों व लाचार जिनके घर मे आमदनी का कोई भी साधन नहीं है उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है।

भाई दिलीप दड़वा ने कहा कि 22 जिलों के हिसाब से हर जिले में लगभग 50 हजार परिवारों का राशन बन्द कर दिया है। भाई दीपक राणा रादौर ने बोलते हुए कहा कि इसकी वजह से लोगों को भूखे पेट कभी नगर निगम, पार्षदों,  विधायक के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। आप नेत्री बहन अनुराधा शर्मा व रुक्मणि कश्यप ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि ये सरकार विधवा व बूढ़ी महिलाओं की पेंशन व राशन बंद करके गरीब महिलाओं से बद्दुआ ले रही हैं। पूर्व जिला चेयरमैन सुशील जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से हरियाणा व देश का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है व आने वाले चुनावों में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here