Home Crime ओवरलोड गाड़ियों से रिश्वतखोरी मामले में अब हुई 11वीं आरोपी की गिरफ्तारी,...

ओवरलोड गाड़ियों से रिश्वतखोरी मामले में अब हुई 11वीं आरोपी की गिरफ्तारी, RTA के ड्राइवर ने किया सरेंडर

191
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): ओवरलोड गाड़ियों से रिश्वतखोरी मामले में यमुनानगर के आरटीए सचिव डॉ सुभाष चंद और फिर अम्बाला के आरटीए रमित यादव सहित कई गिरफ्तारियां हुई। इस मामले में अब तक 2 आरटीए अधिकारी समेत 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अब ये 11वीं गिरफ्तारी हैं। इस मामले में अंबाला आरटीए रमित यादव के ड्राइवर ने यमुनानगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यह अंबाला आरटीए अमित यादव का ड्राइवर परवीन है। जिसने कोर्ट में सरेंडर किया था हमने कोर्ट से 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा और हमें 4 दिन का रिमांड कोर्ट से मिला है।

स्टेट विजिलेंस अधिकारी के अनुसार जब अंबाला में आरटीए सचिव के पद पर एचसीएस अमित यादव थे तो उन्होंने ओवरलोड माफिया से आए पैसे ड्राइवर प्रवीण को दिए थे। इस पैसे को प्रवीण से रिकवर करना है। वहीं प्रवीण ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी लेकिन उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली। उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद स्टेट विजिलेंस की टीम ने उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया है। अब तक इस मामले में कुल 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं। अब देखना होगा कि विजिलेंस की जांच में आगे क्या-क्या सामने आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here