सोनीपत। राई क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी और कथित तौर पर गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए, जबकि गोली चलने से रेस्टोरेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







