Home Crime गन्नौर में शादी से लौट रहे युवक की लूट के दौरान निर्मम...

गन्नौर में शादी से लौट रहे युवक की लूट के दौरान निर्मम हत्या

174
0

गन्नौर  |  गन्नौर के बादशाही रोड निवासी 28 वर्षीय फर्नीचर कारीगर शाहनवाज की बदमाशों ने लूटपाट के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी। शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के कैराना से करीब सवा लाख रुपये का दूल्हे का हार लेकर शामली जिले के गांव इस्सापुर खुरगान जा रहा था। रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई, चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और बाइक व हार लूटकर फरार हो गए।

शाहनवाज मूल रूप से गन्नौर के गांव गढ़ीझंझारा का रहने वाला था और हाल में बादशाही रोड पर जलघर के पास परिवार के साथ रह रहा था। वह अपने पिता जमील और छोटे भाई शाहरुख के साथ फर्नीचर की दुकान चलाता था। चार भाइयों में सबसे बड़े शाहनवाज के दो छोटे बच्चे हैं। मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव के लिए जाने जाने वाले शाहनवाज की शादी के दिन हुई हत्या ने परिवार और इलाके को सदमे में डाल दिया है।

परिवार का कहना है कि घटना से एक दिन पहले भी शाहनवाज और उसकी पत्नी से पानीपत के बापौली गांव के पास तीन अज्ञात युवकों ने बदसलूकी की थी, लेकिन वे वहां से चले गए थे। अगले दिन कैराना से लौटते समय वही युवक फिर सामने आए, जिन्होंने डंडों और चाकू से हमला कर शाहनवाज को मौत के घाट उतार दिया और करीब डेढ़ लाख रुपये का हार लूट लिया। इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here