Home Haryana कैथल में हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह की एंट्री बैन के लगे...

कैथल में हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह की एंट्री बैन के लगे पोस्टर, जानिए पूरा मामला

212
0

कैथल (अंकुर कपूर): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बता दें कि अब कैथल में उनकी एंट्री बैन के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार कैथल लघु सचिवालय के नजदीक श्मशान घाट की दीवारों पर पोस्टर चिपका दिए गए हैं।

बता दें कि प्रदेश के खेल मंत्री का नाम महिला कोच प्रकरण के मामले में सामने आने से प्रदेशभर में महिला संगठनों के साथ छात्र संगठन व राजनीति व गैर राजनीतिक संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किए थे। हालांकि राजधानी में अभी भी रोष जारी हैं। कैथल में पिछले दिनों महिला नेत्री सोनिया दुहन ने बेटी मांगे इंसाफ महापंचायत का आयोजन खापो का समर्थन हासिल कर खेल मंत्री पर जुबानी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अगर मंत्री की हिम्मत है तो कैथल में एंट्री करके दिखाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here