यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में एक कारोबारी से हुई लूट मामले में पुलिस के साथ कुछ ही घंटों में बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कारोबारी के पुराने ड्राइवर को इस वारदात में गिरफ्तार किया है। बता दें की कल देर शाम जगाधरी स्थित नई बस्ती में एक कारोबारी के घर कारोबारी की पत्नी और उसके बच्चों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें घर से कैश और गहने लेकर लुटेरे फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने रविंदर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दूसरे साथी विशाल की तलाश में पुलिस जुट गई है।
एसपी मोहित होंडा में आज इस बारे पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की कई टीमें काम कर रही थी। खासतौर पर सीआईए टू की टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें मुख्य आरोपी रविंदर व्यापारी हिमांशु का ड्राइवर था जिसे बाद में निकाल दिया गया था और इसी के चलते उसने यह साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड ली जाएगी, ताकि इस मामले में और गहनता से जांच की जा सके।







