रेवाड़ी (अंकुर कपूर): हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में चल रहे MBBS स्टूडेंट के आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होनें कहा कि इसको लेकर राजनेताओं के जो बयान है, वो सिर्फ स्टूडेंट को बहकाने वाले हैं। इसको लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है।
मेरे या मुख्यमंत्री के पैसे नहीं
शिक्षा मंत्री देर शाम रेवाड़ी के आईजीयू में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया कि जो बच्चे सरकारी कॉलेज में पढ़ रहे है, उनका खर्चा बहुत कम है। उनपर खर्च हो रहे पैसा मुख्यमंत्री या मेरा नहीं है, ये जनता का पैसा है।
जनता के पैसे पर बनते हैं डॉक्टर
शिक्षा मंत्री बोले कि हमने कहा कि वो जनता के पैसे पर डॉक्टर बनते हैं, इसलिए उनकी ड्यूटी है कि वे जनता के लिए भी कुछ करें। इसलिए हमने कहा कि वे 7 साल तक सरकारी सेवा में रहेंगे। ठीक है सरकारी सेवा में जो रहते हैं, उनका वेतन कम है और प्राइवेट में ज्यादा है।
जनता के सहयोग का बदला उतारे
डॉक्टर बनने के बाद तो कोई गरीब नहीं MBBS के गरीब स्टूडेंट पर बॉन्ड पॉलिसी का भार वाले सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर आप इस बात से सहमत नहीं है कि हम तो ज्यादा पैसे लेंगे और प्राइवेट में जाएंगे तो हमने कहा कि एक बॉन्ड है, 40 लाख जिससे किश्मों में दे दो। सरकारी में सवा लाख और प्राइवेट में ढाई लाख मिल रहे तो डॉक्टर बनने के बाद तो कोई गरीब नहीं है।







