27 अगस्त, कुरुक्षेत्र : पिपली में हुए आयोजित दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह के विरोध में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल से लोग भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं और वह विकल्प में कांग्रेस की सरकार को देखते हुए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने दलित को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा सरकार ने तो संविधान में जो आरक्षण दलित का मिला था, उनको भी कौशल में रोजगार देकर वह भी छीन लिया।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा तो संविधान को भी बदलने चाहती थी, लेकिन हिंदुस्तान की जनता ने उनके आकार को तोड़ा और इनका नारा 405 व 240 पर लाकर रख दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की अब यह हालत हो चुकी है वह चाहें जम्मू कश्मीर की बात करें या हरियाणा की वह सभी जगह हार मान चुकी है। भाजपा सरकार का एक मंत्री कहता है कि 6 महीने में सरकार गिरा देंगे तो वही मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा सीट बदल रहे हैं इसे साफ नजर आता है की इन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने पर अशोक अरोड़ा बोले भाजपा द्वारा चुनाव की तारीख आगे या पीछे करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। अबकी बार जनता 1 अक्टूबर को त्यौहार के रूप में देख रही है और वह अवश्य मतदान कर इनके अहंकार को तोड़ने का काम करेगी।







