Home Haryana हरियाणा में पैसे दोगुना करने के सपने दिखाकर लोगों से करोड़ों की...

हरियाणा में पैसे दोगुना करने के सपने दिखाकर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला

181
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में पैसे दोगुना करने के सपने दिखाकर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुजरात में बन रहे धोलेरा प्रोजेक्ट में से मिलने वाले लाभ से अंबाला सहित अन्य स्थानों के 500 से अधिक लोगों से 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सैनिक शामिल हैं। इस संबंध में पीड़ितों ने एसपी को शिकायत देते हुए नेक्सा एवरग्रीन प्रा लिमिटेड कंपनी के नुमाइंदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि हमारे पास एसपी कार्यालय से शिकायत आई थी। उसी के आधार पर आज पीड़ितों को बुलाया गया था। अभी तो पता चला है वह यह है कि कंपनी ने अंबाला के 500 से अधिक लोगों से करीब 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसमें बहुत से पूर्व सैनिक भी है। आगे तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ितों ने एसपी को शिकायत देते हुए नेक्सा एवरग्रीन प्रा लिमिटेड कंपनी के नुमाइंदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।एसपी कार्यालय शिकायत देने पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्हें कंपनी के नुमाइंदों ने बताया था कि उनका बराड़ा में कार्यालय है और उनकी ओर से धोलेरा स्मार्ट सिटी में जमीन ली गई है। जो कि प्रोजेक्ट 2042 में पूरा हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया था 50 हजार रुपये निवेश करने पर 60 सप्ताह तक में प्रति सप्ताह 1352 रुपये उनके खाते में जमा होंगे और 60 सप्ताह बाद यह रकम 81 हजार 120 रुपये पहुंच जाएगी।

ऐसे ही 1 लाख रुपये जमा करवाने पर 60 सप्ताह में 1 लाख 80 हजार रुपये वापस मिलेंगे। लोगों ने बताया कि उनकी इस स्कीम के तहत आकर अंबाला के सैकड़ों लोगों से इस तरह से धोखाधड़ी हुई है। वहीं अब कंपनी और उसका एप जिसके माध्यम वह लेन देन करते वह बंद हो गया है। इस कारण उनकी जीवन भर की कमाई डूब गई है। उन्होंने एसपी को शिकायत देते हुए मांग की है कि कंपनी के मालिक व नुमाइंदों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here