पलवल (अंकुर कपूर): ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंचों का विरोध जारी है। हरियाणा के सरपंचों ने ऐलान कर दिया है कि भाजपा-जजपा के नेताओं की अब गांवों में एंट्री नहीं होने देंगे। ये फैसला सरपंचों ने सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सुमैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया।
इस मौके पर सैकड़ों गावों से आए सरपंच और सरपंच एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष शशि बाला तेवतिया भी मौजदू रही। सरपंचों ने चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ 3 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करने का बिगुल बजा दिया है, जिसको लेकर हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सुमैन पुरे हरियाणा का दौरा कर सरपंचों को दिल्ली कूच करने का न्योता दे रहे हैं।
इसी सिलसिले में रणवीर सुमैन पलवल के सरपंचों को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता देने पलवल पहुंचे। जिनका पगड़ी बांधकार पलवल के सरपंचों ने जोरदार स्वागत किया और इस लड़ाई में कंधे से कन्धा मिलाकर साथ चलने को कहा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के सरपंच दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और अपनी आवाज बुलंद कर दिल्ली में बैठी सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे, ताकि पता चले की हरियाना सरकार सरपंचों के अधिकारों को छीन रही है।







