Home Haryana राकेश टिकैत का किसान नेताओं को आवाहन..एक साथ चलने की जरूरत, ...

राकेश टिकैत का किसान नेताओं को आवाहन..एक साथ चलने की जरूरत, बटोगे तो लूटोगे

130
0
करनाल, 16 दिसंबर –किसान नेता राकेश टिकैत आज करनाल बाबा राम सिंह की बरसी में शामिल होने से पहले  मिडीया से रूबरू हुए.राकेश टिकैत ने सभी किसान संगठनों से आवाहन करते हुए कहा  कि ‘बांटोगे तो लूटोगे,टिकैत ने सभी किसान संगठनों से संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होकर आंदोलन की नई रणनीति तैयार करने का आह्वान किया।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार को पंजाब के शम्भू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से फायदा हो रहा है। यह आंदोलन पंजाब में हो रहा है,पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस आंदोलन से पंजाब की जनता में रोष पनप रहा  कि सिख समाज का यही काम है कि आंदोलन कर हमारे रास्ते रोकना, इस आंदोलन से भारत की सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी यह आंदोलन 4 से 5 महीने और चलने वाला है। जब तक सभी किसान संगठन इकठ्ठा नही होते किसान आंदोलन सफल होने वाले नही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली टिकरी बॉर्डर पर  किसान आंदोलन के दौरान सरकार की नीतियों और किसानों की पीड़ा से आहत होकर बाबा राम सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोली मार कर अपनी जान दे दी थी। आज उनके निवास स्थान करनाल स्तिथ सिंघडा गुरुद्वारा में उनकी बरसी में शामिल होने के पहले किसान नेता राकेश टिकैत करनाल के देवीलाल चौंक पर मीडिया से बातचीत की।वहीं किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन पर राकेश  टिकैत  ने कहा कि डल्लेवाल अब जहां तक जा लिए वहां से वापसी करना मुश्किल है। अभी वो ऐसी स्तिथि में नही की कोई बातचीत की जा सके।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा को नहीं देना चाहिए गलत बयान 
वहीं  सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा किसानों पर दिए विवादित बयान को लेकर कहा कि सरकार उनसे इस बारे में जानकारी हासिल करे। उन्हें किसानों के खिलाफ इस तरीके के गलत बयान नही देने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास इस किस्म की जानकारी थी तो अभी तक उन्होंने इस जानकारी को क्यों छुपाया। इस तरह की जानकारी को छुपाना भी गुनाह है। अगर उन्होंने पार्लियामेंट में झूठ बोला है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना भी बहुत जरूरी है।
जब देश का राजा निर्दयी हो जाये तो अपने संगठन पर लगाएं ताकत
हरियाणा सरकार 24 फसलों पर एसपी दे रही है टिकैत ने इस पर कहा की सरकार झूठ बोल रही है बीजेपी सरकार से झूठ बोलने में माहिर है। किसानों की आये दोगुनी हुई है पर  टिकैत  ने कहा की यह सरकार की मजबूरी है बोलना। उन्होंने कहा कि फसलों की आमदनी तो नही बड़ी लेकिन किसान का कर्जा जरूर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जब देश का राजा निर्दयी हो जाये तो अपने संगठन पर ताकत लगानी चाहिये,संगठन को बढ़ाना और मजबूत करना चाहिए। अभी भारत सरकार किसान संगठनों को तोड़ने में लगी हुई है। हम अपने संगठन को बचाने पर काम कर रहे है। टिकैत ने कहा कि आज करनाल में हरियाणा एसकेएम की एक बैठक रखी गई है उसमें हरियाणा के बाबत मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।
राकेश टिकैत  ने कहा कि यह सरकार गरीब, मजदूर, किसान की सरकार नही है,यह पूंजीपतियों की सरकार है,हाइवे के साथ लगती जमीन किसानों के हाथों से चली गई। किसान अपनी जमीन ना बेचें। आंदोलन का रास्ता अपनाएं और एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। टिकैत के किसान संगठनों पर कहा कि पहले एसकेएम दिल्ली आंदोलन कर के आया और अब एक नया एसकेएम बन कर शम्भू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है और दूसरा अपने घर मे बैठा है।अगर यह सब इक्कठा नही होंगे तो लूट जाएंगे। हमारा संगठनों को इकट्ठा करने का प्रयास जारी है हमने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है जो इस पर काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here