Home election केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी ने चुनावी चर्चाओं पर लगाया विराम,...

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी ने चुनावी चर्चाओं पर लगाया विराम, बोली- रेवाड़ी से ही लड़ेगी चुनाव

211
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव ने आज उन तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया कि वह आखिर चुनाव किस विधानसभा क्षेत्र से लड़ेगी। उन्होंने इशारों में यह भी साफ कर दिया कि आरती राव का गांव रेवाड़ी में है। मतलब यह कि आरती राव अपना चुनाव रेवाड़ी विधानसभा से ही लड़ेगी। आरती राव नगर पार्षद दीपक अग्रवाल एवं केएलपी कॉलेज प्रबंध कारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता के खास अनुरोध पर रेवाड़ी के बीएमजी मॉल में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंची थी।

इस दौरान आरती राव ने कहा कि हरियाणा की सरकार बनाने में दक्षिण हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन अगर हम एक नहीं रहे तो आज जो तवज्जो मिलती है, वह भी बंद हो जाएगी। इसलिए हम सभी को एक होकर रहना होगा, ताकि हमें हमारा हक जरूर मिल सके। उन्होंने कहा कि उनके पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दक्षिण हरियाणा के लिए हमेशा काम किया है और भविष्य में भी इससे अधिक ताकत के साथ इलाके के लिए काम करते रहेंगे। जहां तक मेरा सवाल है तो मैं चुनाव जहां से भी लड़ूं, मगर रेवाड़ी की जनता के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here