अंबाला (एकता): दुनिया में मानवता की मिसाल पेश करने वाले अंबाला के उद्योगपति एवं समाजसेवी भाई गुरुदेव दत्त छिब्बर को नेल्सन मंडेला पीस यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ ह्यूमिनिटी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

उनको यह सम्मान कोरोना आपदा के समय विश्व के अनेक देशों में एंटी कोविड जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति करके अनेक बहुमूल्य जिंदगियों को बचा कर मानवता की महान सेवा करने के लिए दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा योग एसोसिएशन अध्यक्ष राजिंन्द्र विज व हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा भाई गरुदेव छिब्बर को सम्मानित किया गया।
छिब्बर ने कहा कि 40 साल में देश-विदेश के सुनामी, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में मानवता की सेवा की और समाजसेवा के क्षेत्र के तहत कार्य करने के लिए उनकी प्रेरणा स्त्रोत रही। उनकी पत्नी रेणु छिब्बर, बेटे पवन छिब्बर, पुत्रवधु प्रीति छिब्बर, पौत्र अमृतांश और पौत्री अगन्या का भी अहम योगदान है।







