फरीदाबाद (अंकुर कपूर): तस्वीरों में दिखाई दे रहे यह कोई आम हस्तशिल्प कलाकार नहीं बल्कि यह एक विशेष शख्सियत हैं। फरीदाबाद के 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में अपनी हस्तशिल्प कलाओं का प्रदर्शन करने के लिए देश विदेश से हस्तशिल्प कलाकार पहुंचे हैं। इसी मेले में मणिपुर से आई एक अरबम रेनू देवी ऐसी हस्तशिल्प कलाकार हैं जो अनपढ़ होने के बावजूद न केवल नेशनल और एक्सीलेंसी अवार्ड ले चुकी हैं बल्कि इनके नाम 7 अवार्ड भी दर्ज हैं।
बता दें कि ये न केवल देश के अलग-अलग राज्यों में खुद का रोजगार कर रही हैं बल्कि 4700 लोगों को रोजगार दे भी दे रही हैं। वह अबतक 19 अनाथ बच्चियों को गोद ले चुकी हैं जिनमे से वह 13 लड़कियों को पढ़ा लिखा कर उनकी शादी भी करा चुकी हैं जिनके 17 बच्चे भी हैं जो इन्हें नानी बुलाते हैं। ये अभी 6 बच्चियों को अपने खर्चे पर पढ़ा भी रही हैं अब वह चाहती हैं कि यदि सरकार उनकी मदद करे तो वह देश की हर राज्य में इसी प्रकार से लोगों को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना सकती हैं। बता दें कि रेनू देवी के बने प्रोडक्ट इंडिया मार्ट और अमेजॉन पर भी उपलब्ध हैं और इनके जीवन पर एक किताब भी छप चुकी हैं। रेनू ने बताया कि इनके ऊपर एक डोक्युमेंटरी भी बन चुकी हैं जिसे देखकर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी उनकी प्रशंसा कर चुकी हैं। बता दें कि इन्हें जल्द ही पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।








