Home Haryana सोनिया दुहन के चलाए ‘महापंचायत कार्यक्रम’ में उमड़ी भीड़, बोली- कैथल में...

सोनिया दुहन के चलाए ‘महापंचायत कार्यक्रम’ में उमड़ी भीड़, बोली- कैथल में खेल मंत्री की एंट्री रहेगी बंद

249
0

कैथल (अंकुर कपूर): कैथल में ‘बेटी मांगे इंसाफ’ के नाम से रविवार को महिला नेत्री सोनिया दुहन के महापंचायत कार्यक्रम में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। जानकारी के मुताबिक महिला नेत्री ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें खापों का समर्थन हासिल है। इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हर आदमी जो बड़ा फैसला लेंगे वो मानता नजर आएगा और भविष्य की रणनीति में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

सोनिया दुहन ने महापंचायत कार्यक्रम में कहा कि मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त किया जाए और मेरे साथ जिन लोगों ने बदसलूकी की है। उनके ऊपर एफआरआई दर्ज हो और कैथल में किसी भी सूरत में मंत्री संदीप सिंह की एंट्री नहीं होगी। आज से मंत्री संदीप सिंह की कैथल जिले में एंट्री बदं कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here