पलवल (एकता): हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार को पलवल के महिला थाने पहुंची। मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला थाने में भाभी के द्वारा किए गए मुकदमे को लेकर परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने जांच के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। वहीं महिला थाने में उप पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह से मुलाकात की गई।
गौरतलब है कि सपना चौधरी, मां और उनके भाई पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। सपना चौधरी समेत इन सभी लोगों पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का आरोप है। भाभी ने महिला थाने में दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2018 में उसकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई कर्ण के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ कई बार मारपीट की गई। लेकिन जब उसे बेटी हुई तो उसके ससुराल वालों ने बेटी के छूछक में क्रेटा गाड़ी की मांग की।







