Home Haryana गुरुग्राम का सोहना बन रहा रियल एस्टेट हॉटस्पॉट, प्रॉपर्टी रेट में 151%...

गुरुग्राम का सोहना बन रहा रियल एस्टेट हॉटस्पॉट, प्रॉपर्टी रेट में 151% उछाल

293
0

गुरुग्राम  | हरियाणा के गुरुग्राम के पास सोहना अब तेजी से रियल एस्टेट निवेशकों और होमबायर्स की पसंद बनता जा रहा है। मीडियम और प्रीमियम सेगमेंट के घरों की बढ़ती लोकप्रियता और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने इस इलाके को आकर्षक बना दिया है।

प्रॉपर्टी रेट में तेजी

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में सोहना रोड पर प्रॉपर्टी की कीमतों में 151% की बढ़त दर्ज की गई है। वर्तमान में यहां औसतन ₹15,600 प्रति वर्ग फुट की दर से प्रॉपर्टी बिक रही है। इस तेजी के पीछे बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों की बढ़ती मांग प्रमुख कारण हैं।

बड़े डेवलपर्स की नजर सोहना पर

सिग्नेचर ग्लोबल, सेंट्रल पार्क ग्रुप, आशियाना समेत कई प्रमुख डेवलपर्स इस क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। अनुमान है कि अगले कुछ समय में यहां लगभग 16,000 नई हाउसिंग यूनिट्स लॉन्च होंगी।

रोजगार और अवसर

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल के मुताबिक, “सोहना का रियल एस्टेट मार्केट पिछले कुछ सालों में जबरदस्त विकास कर रहा है। मजबूत ग्रोथ पोटेंशियल, प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग और प्रस्तावित कमर्शियल हब्स आने वाले समय में रोजगार और हाउसिंग की मांग दोनों को बढ़ावा देंगे।”

बेहतर कनेक्टिविटी

सोहना क्षेत्र को दिल्ली, जयपुर और मुंबई से जोड़ने के लिए छह लेन का 21.65 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, DMIC, KMP एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित मेट्रो लाइन विकसित की जा रही है। साथ ही, सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) सोहना रोड को NH-8 और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ती है, जिससे गुरुग्राम के व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंच आसान हो गई है।

मास्टर प्लान 2031 और निवेश अवसर

सोहना मास्टर प्लान 2031 के तहत ईस्टर्न पेरिफेरल रोड के आसपास लगभग 255 हेक्टेयर भूमि को कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अलावा, HSIIDC ने KMP एक्सप्रेसवे के पास 607 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित कर इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से रियल एस्टेट और बिजनेस हब के रूप में उभर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here