Home Crime कैथल बिजली विभाग की बड़ी सफलता, 11 महीने में 3223 जगह पकड़ी...

कैथल बिजली विभाग की बड़ी सफलता, 11 महीने में 3223 जगह पकड़ी बिजली चोरी

227
0

कैथल (अंकुर कपूर): कैथल में बिजली निगम ने बिजली चोरी को लेकर चलाए अभियान के बीच पिछले 11 माह में बड़ी कार्रवाई की है। कोई मीटर के निकट से तार लगाकर बिजली चोरी कर रहा था तो कोई अधिक लोड खर्च कर कम लोड का बिजली बिल भर रहा था। निगम की इस कार्रवाई से लोड भी कम हुआ है। बिजली भी ज्यादा बाधित नहीं रही है।

निगम ने अप्रैल से लेकर अब तक पूरे जिले में 3223 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। विभाग के अनुसार, इन आरोपियों पर सात करोड़ 41 लाख 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसमें से पांच करोड 69 लाख 60 हजार रुपए जुर्माना वसूल भी लिया है। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार गांव स्तर पर बिजली चोरी सबसे ज्यादा पकड़ी गई है। वहीं बिजली निगम ने 3223 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। निगम के अनुसार 13205 कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें से 3223 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here