अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला में पुलिस डीएवी स्कूल के सामने स्कूटी चालक से लिफ्ट लेना पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। एक्टिवा सवार ने फोन मिलाने की बात कहकर पुलिस कर्मी का मोबाइल झपट लिया और धक्का देकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग करके आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान दीपू राणा के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी।
अंबाला शहर के सेक्टर-9 पुलिस थाना में मूल रूप से भिवानी के गांव सुई निवासी सिपाही प्रविंद्र कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी GRP पुलिस लाइन में है। वह मंगलवार दोपहर बाद पौने 3 बजे भिवानी जाने के लिए लाइन से निकला था। सिपाही ने बताया कि उसने पुलिस डीएवी स्कूल के पास एक स्कूटी चालक से लिफ्ट मांगी। उसने स्कूटी का नंबर भी नोट कर लिया था। स्कूटी सवार ने अग्रसेन चौक पहुंचने से पहले पीर बाबा टी प्वाइंट पर स्कूटी रोक ली और कहने लगा कि उसे सेक्टर-7 जाना है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह स्कूटी से उतरा तो वह कहने लगा अपने मोबाइल से एक नंबर डायल कर उसकी बात करवा दो, उसका फोन नहीं लग रहा है। जैसे ही उसने फोन निकाला तो स्कूटी चालक उसे धक्का देकर उसका एमआई नोट 7 प्रो मोबाइल छीनकर स्कूटी भगा ले गया। जिसके बाद पुलिस ने मोबाईल की लोकेशन ट्रेस कर युवक को।पकड़ लिया गया है।







