Home Haryana अनिल विज ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की बाजू पर लगाया राष्ट्रपति...

अनिल विज ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की बाजू पर लगाया राष्ट्रपति कलर बैच, नरेश कुमार ने किया सैल्यूट

225
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लगाए गए जनता दरबार के पुलिस के इंस्पेक्टर नरेश कुमार की बाजू पर राष्ट्रपति कलर अवार्ड का बैच लगाया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का दसवां प्रदेश है जिसे राष्ट्रपति फ्लैग मिला है और पिछले 25 वर्ष का रिकार्ड देखने के बाद ही राष्ट्रपति फ्लैग मिलता है जोकि गर्व की बात है। अब एक सिपाही से लेकर डीजीपी ने यह कलर बैच लगा सकता है और इसी कड़ी में आज अम्बाला छावनी में इंस्पेक्टर नरेश कुमार की बाजू पर इसे लगाकर इसकी शुरूआत की गई है।

इंस्पेक्टर नरेश कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है जो गृह मंत्री ने राष्ट्रपति कलर अवार्ड का बैच उनकी बाजू पर लगाया। राष्ट्रपति कलर बैच लगने के बाद इंस्पेक्टर नरेश जो इस समय SHO थाना अंबाला कैंट मे कार्यरत है, वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here